{"_id":"65b52d93ed9188e51104e4b5","slug":"action-for-comment-against-rambhakt-shabnam-in-amethi-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी: कार मालिक पर भारी पड़ा रामभक्त शबनम पर टिप्पणी करना, गाड़ी सीज की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी: कार मालिक पर भारी पड़ा रामभक्त शबनम पर टिप्पणी करना, गाड़ी सीज की गई
Sat, 27 Jan 2024 11:27 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:27 PM IST
सार
मुंबई से पैदल चलकर अयोध्या में भगवान श्रीराम का दर्शन करने जा रहीं रामभक्त शबनम पर टिप्पणी करना कार चालक को महंगा पड़ गया। उसकी कार सीज कर दी गई है।
विज्ञापन
रामभक्त शबनम पर कार सवारों ने टिप्प्णी की।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई से पैदल चलकर अयोध्या जा रहीं रामभक्त शबनम शेख से मंगौली गांव के पास बीच सड़क पर टिप्पणी करने वाले कार सवार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए गाड़ी को सीज कर दिया।
विज्ञापन
मुंबई की रहने वाली रामभक्त शबनम शेख पैदल ही भगवान राम का दर्शन करने अयोध्या जा रही हैं। शनिवार शाम करीब चार बजे शबनम शेख जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मंगौली गांव के पास पहुंची थीं कि तभी कार से महिलाएं और पुरुष पहुंचे। भगवा कपड़े में बुर्का पहनने पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मजहबी पाबंदियों को लांघकर अयोध्या की ड्योढ़ी पर पहुंचीं रामभक्त शबनम, 38 दिन पहले शुरू की थी पदयात्रा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - तस्वीरें: प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार गोरखनाथ मंदिर पहुंचे सीएम योगी, अपने गुरु के लिए ले गए खास उपहार
शबनम को बुर्का नहीं पहनने की नसीहत दी। शबनम शेख से कार सवारों द्वारा किये गए अमर्यादित व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही जगदीशपुर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।
इस मामले में भीखनपुर गांव निवासी कार सवार अरसीद को हिरासत में लेकर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में चालान किया गया है। पुलिस ने कार को भी सीज कर दिया है।