फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram bhakt Shabnam welcomed in Baldiray in Sultanpur.

Ayodhya: मजहबी पाबंदियों को लांघकर अयोध्या की ड्योढ़ी पर पहुंचीं रामभक्त शबनम, 38 दिन पहले शुरू की थी पदयात्रा

Sat, 27 Jan 2024 09:34 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बल्दीराय (सुल्तानपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्दीराय (सुल्तानपुर) Published by: ishwar ashish Updated Sat, 27 Jan 2024 09:34 PM IST
सार

भगवान रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहीं शबनम का सुल्तानपुर में भव्य स्वागत हुआ। वह पदयात्रा कर मुंबई से अयोध्या पैदल चलकर पहुंची हैं।

विज्ञापन
Ram bhakt Shabnam welcomed in Baldiray in Sultanpur.
रामभक्त शबनम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मजहबी पाबंदियों को लांघकर प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए मुंबई से पैदल चलीं शबनम से अब अयोध्या चंद कदम की दूरी पर है। शनिवार शाम वे हलियापुर में अयोध्या की सीमा तक पहुंच गईं, जहां बातचीत के दौरान बेहद भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि यह सपना साकार होने जैसा पल है। रामलला के दर्शन अब उन्हें मिलने वाले हैं। हलियापुर में उनका जोरदार स्वागत हुआ।

विज्ञापन


मुंबई में रहने वाली शबनम शेख (23) बी कॉम की छात्रा हैं। वे अपनी रामभक्ति के लिए सोशल मीडिया पर खासी चर्चित हैं। 38 दिन पहले वे अपने तीन हिंदू मित्रों रमन राज शर्मा, विनीत पांडेय व शुभम गुप्ता के साथ अयोध्या के लिए पैदल निकली थीं। शनिवार शाम हलियापुर में एक्सप्रेस-वे के पास से ही युवाओं ने उनका स्वागत किया। पूरा क्षेत्र जयश्रीराम के नारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - तस्वीरें: प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार गोरखनाथ मंदिर पहुंचे सीएम योगी, हुआ भव्य स्वागत, गुरु को दिया खास उपहार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या: पांच दिनों में 14 लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन, आरती और दर्शन का समय जारी


अयोध्या की सीमा से चंद कदम पहले ही प्रताप ढाबा के संचालक हरिप्रताप सिंह और उनकी पत्नी प्रीति सिंह ने शबनम के दल का स्वागत किया और रात्रि विश्राम का आग्रह किया। शबनम ने भी उनका आग्रह स्वीकार किया। प्रीति सिंह ने उनके लिए नमक डालकर गर्म पानी आदि से लेकर भोजन तक का इंतजाम करवाया।

इस दौरान शबनम ने कहा कि वे बचपन से ही श्रीराम की भक्त हैं। अयोध्या अब चंद कदम दूर है तो वे बहुत भावुक हैं। यह उनके सपने के सच होने जैसा है। वे दो दिन अयोध्या में रहेंगी और उनके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के बाद मुंबई वापस होंगी। शबनम का स्वागत करने वालों में हिंदेश सिंह, मनोज सिंह, राम सिंह, शिवहरि कौशल, युधिष्ठिर सिंह, सत्यम, रामजी, अंकेश, निर्भय सिंह व नरेंद्र सिंह शामिल रहे।

बलसाड़ के युवकों को ढाबे पर ठहराया
ढाबा संचालक हरिप्रताप सिंह ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दौरान से लेकर अब तक यदि कोई श्रद्धालु दूरदराज से आता है तो वे उनके रहने ठहरने का पूरा इंतजाम करते हैं। यहीं पर ठहरे गुजरात के चिराग पटेल, केयूर पटेल और उर्विल पटेल ने बताया कि वे भी पैदल यात्रा कर आ रहे हैं। वे लोग 31 दिसंबर को गुजरात से चले थे। बाद में उनके साथ रोबिन पटेल, नीरव एन पटेल, कार्तिक,पटेल, कल्पेश पटेल और नीरव पटेल भी जुड़ गए। उन्होंने कहा कि वे यहां के लोगों के स्वागत से अभिभूत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed