फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   action continues against Mukhtar Ansari, Atiq Ahmed and their gangs, Property worth crores seized

माफिया राजनेताओं की उल्टी गिनती शुरू, मुख्तार व अतीक की सवा सौ करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

Fri, 28 Aug 2020 06:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 28 Aug 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
action continues against Mukhtar Ansari, Atiq Ahmed and their gangs, Property worth crores seized
अतीक व मुख्तार अंसारी - फोटो : amar ujala

अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत प्रदेश सरकार ने राजनीति के दम पर आपराधिक साम्राज्य चलाने वालों पर सख्ती करना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद और उनके गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला चल रहा है। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि अतीक की 60 करोड़ से अधिक और मुख्तार की 66 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त मुख्तार को अवैध धंधों से हर साल होने वाली करीब 50 करोड़ और अतीक की करोड़ों की आय को बंद कराया गया है। वर्तमान में अतीक मौजूदा समय में गुजरात की साबरमती जेल में और मुख्तार पंजाब की रोपड़ जेल में बंद है। दोनों माफिया राजनेताओं के गिरोह व उनसे जुड़े अन्य लोगों चिह्नित कर कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन


उनके शस्त्र लाइसेंस रद्द कर कब्जा की गई और गलत तरीके से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त किया जा रहा है। ऐसे कई लोगों का आपराधिक इतिहास भी खोला गया है और बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां हुई हैं। इनके अवैध धंधे बंद कराए गए हैं। अतीक अहमद पर 31 मुकदमे हैं, जो एमपीएमएलए कोर्ट में विचाराधीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्तार व उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई

मुख्तार की सरपरस्ती में अवैध बूचड़खाना चलाने के मामले में 26 को गिरफ्तार किया गया। इस धंधे से 2.5 करोड़ रुपये की सालाना आय होती थी, जो अब बंद हो गई। इसी तरह पार्किंग ठेका की आड़ में अवैध वसूली के मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इससे 4.5 करोड़ रुपये की सालाना आय बंद हो गई।
- अवैध मछली कारोबार पर लगाए गए अंकुश के तहत मऊ में 8, वाराणसी में 7, भदोही में 8, जौनपुर में 1 व चंदौली में 2 कुल 25 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इस अवैध धंधे से होने वाली 33 करोड़ वार्षिक की आय को बंद कराया गया।
- मुख्तार के इशारे पर एयरपोर्ट की कब्जा की गई 27.5 करोड़ रुपये की 50 बीघा जमीन मुक्त कराई गई। तीन हाट मिक्स प्लांट ध्वस्त कर 9 करोड़ रुपये की मशीन जब्त की गई। इसके अलावा मगई नदी के पास 30 लाख की जमीन मुक्त कराई गई। पुलिस ने मुख्तार के आजमगढ़ में 3 सहयोगियों से 62 लाख की सरकारी जमीन मुक्त कराकर उन्हें जेल भेजा। साथ ही परिवार व सहयोगियों के 72 शस्त्र लाईसेंस निरस्त किए गए।
- इस तरह सरकार ने मुख्तार की कुल 66 करोड़ की जमीन जब्त की। सालाना हो रही 41 करोड़ की आमदनी बंद कराई। 96 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया, 75 पर गैंगस्टर लगाया गया और 72 शस्त्र लाईसेंस निरस्त व निलंबित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed