फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Action against terrorists organisation in Uttar Pradesh in last eight years.

UP: आठ साल में आतंकी संगठनों के 142 सहयोगी गिरफ्तार, 230 दुर्दांत अपराधी मुठभेड़ में हुए ढेर

Mon, 12 May 2025 10:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 12 May 2025 10:19 PM IST
सार

यूपी में बीते आठ वर्षों में आईएस, अलकायदा, आईएसआई और पीएफआई आदि संगठनों से जुड़े आतंकवादियों पर कार्रवाई की गई है और कई आतंकवादी संगठनों के स्लीपिंग मॉड्यूल नेस्तनाबूद किए गए हैं।

विज्ञापन
Action against terrorists organisation in Uttar Pradesh in last eight years.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

राज्य सरकार ने बीते वर्षों में आतंकवादी संगठनों के कई स्लीपिंग मॉड्यूल (सहयोगियों) के नेटवर्क को नेस्तनाबूद किया है। आतंकियों के नेटवर्क के साथ टेरर फंडिंग, धार्मिक उन्माद, विदेशी घुसपैठ पर भी नकेल कसी है। इस अवधि में पुलिस ने 230 दुर्दांत अपराधियों को मुठभेड़ में ढेर किया और आतंकवादी संगठनों के 142 स्लीपिंग मॉड्यूल को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


गिरफ्तार होने वालों में से 131 आतंकियों को पनाह देने के साथ गोपनीय सूचनाएं भेजते थे। इसके अलावा टेरर फंडिंग करने वाले 11 स्लीपिंग मॉड्यूल को भी दबोचा है। पुलिस ने जिन आतंकी संगठनों के स्लीपिंग  मॉड्यूल को दबोचा है, उनमें आईएस, अल कायदा इंडिया सब कांटिनेंट, जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश, लश्कर ए तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिदीन, इंडियन मुजाहिदीन, सिमी, पीएफआई, आईएसआई के लिए काम कर रहे थे। एक आतंकी सैफुल्लाह को पुलिस ने ढेर भी किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश बोले भाजपा सरकार में महिलाएं असुरक्षित, मायावती ने कहा- महापुरुषों के नाम का हो रहा गलत इस्तेमाल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - श्रद्धालु न मिलने से राम नगरी की हवाई दर्शन योजना हुई धड़ाम, पूरे दिन खाली खड़ा रहता है हेलीकॉप्टर


जाली करेंसी के मामलों में 41 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 47.03 लाख रुपये की जाली मुद्रा बरामद की गई है। वहीं, प्रदेश में गैरकानूनी तरीके से रह रहे 173 रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों को एटीएस ने दबोचा है।

धर्मांतरण पर भी करारी चोट
धर्मांतरण से जुड़े सिंडिकेट पर भी करारा वार किया गया और 20 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ विदेशी फंडिंग से चल रहे बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया। एटीएस ने साइबर फ्रॉड और फर्जी नाम-पते पर सिम खरीदने जैसे मामलों में भी प्रभावी कदम उठाए। साइबर फ्रॉड में लिप्त गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 19 आरोपियों को पकड़ा गया, जिनमें चार चीन के नागरिक और 15 भारतीय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed