{"_id":"596682054f1c1b67758b4689","slug":"action-against-petrol-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चोरी करने वाले 150 पेट्रोल पंपों के खिलाफ एफआईआर, 210 नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी: चोरी करने वाले 150 पेट्रोल पंपों के खिलाफ एफआईआर, 210 नामजद
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 13 Jul 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
file foto
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ की कार्रवाई के बाद प्रदेश स्तर पर शुरू की गई जांच में 194 पेट्रोलपंपों पर तेल की चोरी का खुलासा हुआ था। इसमें अब तक 150 पेट्रोलपंप के खिलाफ एफआईआर हो चुकी है। इसमें 210 लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
जबकि गिरफ्तारी सिर्फ 37 हुई है। पुलिस एफआईआर तो कर रही है लेकिन पेट्रोल चोरों को गिरफ्तार करने से बच रही है। जो गिरफ्तारियां हुई हैं उसमें भी ज्यादातर वह शुरुआती दिनों में एसटीएफ ने की थी। पहले तीन दिन में एसटीएफ और पुलिस ने मिलकर 24 लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
उसके बाद जो गिरफ्तारियां हुईं वे पेट्रोल पंप के कर्मचारियों की है। आईजी कानून व्यवस्था हरिराम शर्मा ने बताया कि 27 अप्रैल से शुरू हुई कार्रवाई में अब तक 15 चिप, 23 रिमोट, 12 डिस्पेंसिंग यूनिट के पल्सर और कलस्टर कार्ड और 1.83 लाख रुपये बरामद किए थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अब तक सात पेट्रोल पंपों के लाइसेंस कैंसिल किए जा चुके हैं, सात के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं और 21 पेट्रोल पंप के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।