{"_id":"5be6e111bdec2269360cb92c","slug":"action-against-ibrahimpur-so-in-ambedkarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण को लेकर नपे इब्राहिमपुर एसओ, हुए लाइन हाजिर, एसपी ने जारी किया फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण को लेकर नपे इब्राहिमपुर एसओ, हुए लाइन हाजिर, एसपी ने जारी किया फरमान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
Updated Sat, 10 Nov 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन की रोक के बावजूद एक गांव में अवैध निर्माण रोकने में लापरवाही पाए जाने पर अंबेडकरनगर के एसपी ने शनिवार को एसओ इब्राहिमपुर को लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर अभी किसी नए थाना प्रभारी की तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन
एसपी ने इसकी जिले के सभी थाना प्रभारियों को नए सिरे से स्पष्ट निर्देश देकर कहा है कि भूमि विवाद के मामलों में राजस्व प्रशासन की सहमति के आधार पर ही कोई भी निर्णय लिया जाए।
विज्ञापन
बताया जाता है कि इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव में एक भूखण्ड पर अवैध ढंग से दीवार का निर्माण कराया जा रहा था। टांडा तहसील प्रशासन ने इस मामले में रोक का आदेश भी दे रखा था। इसकी जानकारी कुछ लोगों ने इब्राहिमपुर पुलिस को दो बार दी, लेकिन उस पर अमल नहीं कराया गया। इस बीच मामले ने तूल पकड़ लिया।
विज्ञापन
प्रकरण एसपी विपिन कुमार मिश्र के संज्ञान में आया, तो उन्होंने एसओ जितेंद्र सिंह को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने लाइन हाजिर किए गए थाना प्रभारी को कड़ी फटकार भी लगाई और कहा कि अवैध निर्माण के मामले में इस तरह की कोई भी लापरवाही या अवैध निर्माण की छूट देने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एसपी ने इसके साथ ही जिले के सभी थाना प्रभारियों को नए सिरे से निर्देश जारी कर कहा है कि भूमि विवाद से जुड़े किसी भी मामले में इस तरह की मनमानी या लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
भूमि विवाद के किसी भी प्रकरण में राजस्व प्रशासन की सहमति के आधार पर ही कोई निर्णय लिया जाना चाहिए। उधर इब्राहिमपुर में किसी नए थाना प्रभारी की तैनाती नहीं हो सकी है।