फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   action against five employees

कोविड ड्यूटी में कर रहे थे लुंगी डांस, पांच को नौकरी से निकाला, कार्यदायी एजेंसी को भी जारी किया गया नोटिस

Sat, 20 Feb 2021 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
action against five employees
कोविड कंट्रोल रूम में ड्यूटी के दौरान डांस करने वाले सुपरवाइजर समेत पांच कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। रात में ड्यूटी के बजाय पार्टी करने में मस्त इन कर्मचारियों का वीडियो वायरल हुआ था। वहीं, कार्यदायी एजेंसी को भी नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना मरीजों की परेशानी सुनने और उन्हें अस्पताल में भर्ती करने के लिए कोविड कंट्रोल रूम चल रहा है। इसमें एजेंसी के जरिये कर्मचारियों को तैनात किया गया है। गुरुवार को वायरल हुए वीडियो में पांच कर्मचारी रात के वक्त कंट्रोल रूम में लुंगी डांस कर रहे थे। इस दौरान तेज आवाज में गाना भी बज रहा था। कर्मचारियों ने खुद ही डांस का वीडियो बनाया और किसी को व्हाट्सअप कर दिया। इसके सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य महानिदेशक डा. डीएस नेगी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच में पता चला कि वीडियो 12 फरवरी का है। 14 फरवरी को भी इस तरह की मौज-मस्ती हुई, लेकिन उसका वीडियो नहीं मिला। खुलासे के बाद वीडियो में दिखने वाले पांच कर्मचारियों को हटा दिया गया है। वहीं, शुक्रवार सुबह कार्यालय पहुंचते ही डॉ. नेगी ने कोविड कंट्रोल रूम से जुड़े अफसरों को फटकार लगाई। नाइट ड्यूटी निगरानी में लगने वाले अधिकारी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

कंपनी से भी मांगा जवाब
डॉ. नेगी ने कंट्रोल रूम के संचालन की जिम्मेदारी निभाने वाली सेवा प्रदाता कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इसमें कहा गया कि कर्मचारियों की मनमानी से स्वास्थ्य विभाग की छवि खराब हुई है। ऐसे में क्यों न कंपनी को काम से हटा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह गंभीर मामला है। सुपरवाइजर सहित पांच को हटा दिया गया है। इनसे अब कभी स्वास्थ्य विभाग में काम नहीं लिया जाएगा। कार्यदायी संस्था को भी नोटिस जारी किया गया है। निगरानी की जिम्मेदारी निभाने वाले अफसरों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।
- डॉ. डीएस नेगी, स्वास्थ्य महानिदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed