{"_id":"600d12aa8ebc3e340274abae","slug":"acs-awanish-kumar-awasthi-speaks-about-work-done-for-poorvanchal-express-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की 3,300 मीटर लंबी एयर स्ट्रिप का काम पूरा, जल्द टेस्ट करेगी वायुसेना: अपर मुख्य सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की 3,300 मीटर लंबी एयर स्ट्रिप का काम पूरा, जल्द टेस्ट करेगी वायुसेना: अपर मुख्य सचिव
Sun, 24 Jan 2021 11:54 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:54 AM IST
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी
- फोटो : amar ujala
यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी का कहना है कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के काम को तेजी से पूरा किया जा रहा है। हम वायुसेना से अनुरोध करेंगे कि वो जल्द एयर स्ट्रिप पर जहाज उतारकर इसे टेस्ट करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की 3,300 मीटर लंबी एयर स्ट्रिप का काम पूरा हो गया है, ये दूसरी एयर स्ट्रिप है जो प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर बनाई गई है। इस पर हर श्रेणी का जहाज उतारा जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पूरे होने पर प्रदेश के पूर्वी छोर से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, मध्य में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, पश्चिम में यमुना एक्सप्रेसवे से पूरा यूपी एक्सप्रेसवे से पार कर सकेंगे।
विज्ञापन
हम वायुसेना से अनुरोध करेंगे कि वो जल्द एयर स्ट्रिप पर जहाज उतारकर इसे टेस्ट करें। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पूरे होने पर प्रदेश के पूर्वी छोर से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे,मध्य में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, पश्चिम में यमुना एक्सप्रेसवे से पूरा UP एक्सप्रेसवे से पार कर सकेंगे:अवनीश अवस्थी https://t.co/Ky9izV0YN2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2021