{"_id":"66df917042a8cb8a510ecd8a","slug":"accused-of-stealing-five-sacks-of-garlic-and-onion-from-warehouse-arrested-lucknow-news-c-13-knp1002-866733-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गोदाम से पांच बोरी लहसुन व प्याज चुराने के आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गोदाम से पांच बोरी लहसुन व प्याज चुराने के आरोपी गिरफ्तार
Tue, 10 Sep 2024 05:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
मोहनलालगंज। गोदाम का ताला तोड़कर बीते बृहस्पतिवार को पांच बोरी लहसुन व पांच बोरी प्याज चोरी करने के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चार हजार रुपये व घटना में इस्तेमाल कार बरामद हुई है।
इंस्पेक्टर आलोक राव के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी खुजौली निवासी पंकज कश्यप, रामकुमार यादव, दीपू यादव व सत्यम तिवारी उर्फ अनुपम हैं। इनके खिलाफ गोदाम के मालिक जुनैद ने केस दर्ज कराया था।
खुजौली गांव में जुनैद का गोदाम है। आरोपियों ने गोदाम का ताला तोड़कर पांच बोरी लहसुन व पांच बोरी प्याज चुरा लिया था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश में जुटी थी। सोमवार को इन्हें पकड़ लिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजा गया है।