{"_id":"674a1596c87a2eb4ba00f4d4","slug":"accused-of-sexually-exploiting-a-woman-on-the-pretext-of-marriage-raebareli-news-c-101-1-slko1032-123319-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शादी का झांसा देकर महिला से यौन शोषण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शादी का झांसा देकर महिला से यौन शोषण का आरोप
Sat, 30 Nov 2024 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ शादी करने का झांसा देकर यौन शोषण करने व उनकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जानकारी होने पर गांव के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव निवासी महिला का शाहजहांपुर के एक युवक से फोन पर बातचीत हुई। उसने महिला से शादी करने का प्रस्ताव रखा। महिला उसके झांसे में आ गई। युवक एक साल पहले महिला को एक बेटे व दो नाबालिग बेटियों के साथ लखनऊ ले गया। आरोप है कि युवक ने उलके साथ शादी नहीं की और यौन शोषण करने के साथ प्रताड़ित करने लगा। आरोप है कि युवक ने महिला की 17 वर्षीय बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
ग्रामीणों के अनुसार आरोपी युवक को पकड़वाने के लिए दो दिन पहले महिला अपनी जमीन व बैंक खाते के कागजात लेने के बहाने से युवक को गांव ले आई। जबकि महिला का बेटा लखनऊ में ही है। बृहस्पतिवार की रात महिला की बेटी ने गांव के लोगों को आपबीती बताई, तो मामले का खुलासा हुआ। गांव के लोगों ने पुलिस को फोन कर युवक को उनके हवाले कर दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि महिला का युवक के साथ लिव इन रिलेशन का मामला है। जांच की जा रही है।