{"_id":"646e7170c217ab6006016b07","slug":"accused-of-rape-is-arrested-lucknow-news-c-13-lko1064-254054-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Thu, 25 May 2023 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 25 May 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। बिजनौर इलाके में रहने वाली एक युवती से शादी का झांसा देकर दुराचार और रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आशियाना कॉलोनी निवासी राहुल मेहता के रूप में हुई।
युवती का आरोप है कि 3 अक्टूबर 2021 को राहुल ने उसको मिलने के लिए बुलाया और नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका अश्लील वीडियो व फोटो बना ली। 11 मई 2022 राहुल ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली।
इस बीच आरोपी ने युवती से धीरे-धीरे करके ढाई लाख रुपये ऐंठ लिए। मार्च 2023 में उसके साथ मारपीट की। इससे गर्भपात हो गया। इस बीच पीड़िता को पता चला कि राहुल पहले से शादीशुदा है।
विज्ञापन
आरोप है कि बीते 15 मार्च आरोपी राहुल और उसकी पत्नी प्रांजल मेहता ने पीड़िता के साथ गाली-गलौज करते जान से मारने की धमकी भी दी। गुहार लगाने पर राज्य महिला आयोग के आदेश पर बिजनौर थाने में केस दर्ज किया गया।
बुधवार को आशियाना पुलिस ने राहुल को न्यू गड़ौरा अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी पुरानी गाड़ियां खरीदने व बेचने का काम करता है। (संवाद)