फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accused of loot arrested in Ayodhya after encounter.

Ayodhya: पुलिस मुठभेड़ में धरा गया लूट का आरोपी, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, गंभीर रूप से घायल

Tue, 11 Jun 2024 10:59 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 11 Jun 2024 10:59 AM IST
सार

अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में लूट के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन
Accused of loot arrested in Ayodhya after encounter.
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुआ आरोपी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या जिले के पूराकलंदर पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से चलाए गए ऑपरेशन के दौरान पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कछौली गांव के पास से लूट के एक आरोपी को एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे देर रात जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


हैदरगंज थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के दम पर एक युवक से बाइक लूट ली थी। हैदरगंज थाने में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। पुलिस और एसओजी की टीम इस पर काम कर रही थी।
विज्ञापन


सोमवार देर रात लगभग 12 बजे पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कछौली नहर के पास युवक को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष रतन शर्मा ने बताया कि लूट की बाइक भी बरामद हुई है। मामले की जांच और पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed