{"_id":"66fac85d98bfce69e4087cdc","slug":"accused-of-kidnapping-a-teenage-girl-case-against-three-lucknow-news-c-13-1-lko1028-896308-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: किशोरी को अगवा करने का आरोप, तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: किशोरी को अगवा करने का आरोप, तीन पर केस
Mon, 30 Sep 2024 09:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 30 Sep 2024 09:18 PM IST
विज्ञापन
मलिहाबाद। तालकटोरा निवासी शख्स ने तीन लोगों पर उनकी नाबालिग बेटी को ननिहाल से अगवा करने का आरोप लगाया है। मामले में रहीमाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। किशोरी के पिता के मुताबिक उनकी 17 वर्षीय बेटी स्कूल में नौवीं की छात्रा है। कुछ दिन पहले वह रहीमाबाद स्थित ननिहाल गई थी। आरोप है कि शुक्रवार को मुनेश्वरपुरम निवासी प्रकाश ने अपने जीजा विवेक और भाई दीपक के साथ मिलकर उनकी बेटी को अगवा कर लिया। घटना की जानकारी पीड़ित को उनके ससुर ने दी। एसओ रहीमाबाद अनुभव सिंह के अनुसार, छात्रा का एक वीडियो मिला है। इसमें उसने अपनी मर्जी से प्रकाश संग जाने की बात कही है। छात्रा की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन