फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accused of fraud of Rs 8.71 crore arrested from Pune

Lucknow News: 8.71 करोड़ की ठगी का आरोपी पुणे से गिरफ्तार

Tue, 24 Mar 2026 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 24 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraud of Rs 8.71 crore arrested from Pune
लखनऊ। बोगस कंपनी बनाकर फर्जी बिलों के जरिये करोड़ों की आईटीसी पास करने के मामले में लखनऊ पुलिस ने पुणे से आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की अन्य कई मामलों में भी मिलीभगत मिली है।
विज्ञापन


राज्यकर विभाग खंड 21 के सहायक आयुक्त गौरव कुमार राजपूत ने बताया कि पिछले साल सितंबर में इंदिरानगर थाने में आराध्या इंटरप्राइजेज के खिलाफ फर्जी तरीके से 8.71 करोड़ की आईटीसी पास करने की जानकारी मिली थी। फर्म का पंजीयन अहमदाबाद के नवीनचंद्र केशवलाल सोलंकी के दस्तावेज का इस्तेमाल कर केंद्रीय क्षेत्राधिकार में कराया गया था जबकि फर्म का वास्तविक संचालन अन्य लोग कर रहे थे। मामले में एसआईटी गठित कर जांच की गई और अभियुक्तों की लोकेशन ट्रेस की गई। 22 मार्च को लखनऊ पुलिस ने केशवानी अब्बास हुसैन रमजान अली को पुणे से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त आराध्या इंटरप्राइजेज के अलावा एसएम ट्रेडर्स, राठौर इंटरप्राइजेज और गौड़ ट्रेडिंग फर्मों से जुड़े मामलों का भी मास्टरमाइंड निकला। जल्द ही अन्य आरोपियों के भी शिकंजे में आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed