{"_id":"69a34ebf67676296f90511e0","slug":"accused-of-crushing-truck-cleaner-with-dumper-over-minor-dispute-lucknow-news-c-13-knp1002-1626770-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मामूली विवाद में ट्रक क्लीनर को डंपर से कुचलने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मामूली विवाद में ट्रक क्लीनर को डंपर से कुचलने का आरोप
Sun, 01 Mar 2026 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। बिजनौर के नटकुर अंडरपास के पास शनिवार की सुबह मामूली टक्कर के बाद हुए विवाद के दौरान डंपर चालक पर ट्रक क्लीनर संदीप (35) को ट्रक से कुचलने का आरोप है। इससे संदीप की मौत हो गई।
उन्नाव के हसनगंज सेमरा गांव निवासी संदीप (35) ट्रक चालक फुरकान के साथ झांसी से कॉपी लादकर गोरखपुर डिलीवरी देने जा रहे थे। फुरकान के अनुसार, शनिवार सुबह नटकुर अंडरपास के पास पीछे से आ रहे डंपर ने उनके ट्रक में टक्कर मार दी। इससे ट्रक की साइड में लगा शीशा टूट गया। इस पर वह व संदीप ट्रक से उतरे और डंपर चालक से बातचीत करने लगे। आरोप है कि डंपर चालक ने संदीप को कई थप्पड़ मारे। संदीप ने विरोध किया तो आरोपी डंपर चालक ने उन पर गाड़ी चढ़ा दी और रौंदते हुए कानपुर रोड की ओर भाग निकला। मौके पर पहुंची बिजनौर पुलिस ने घायल संदीप को सीएचसी सरोजनीनगर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संदीप के परिवार में पिता मुनेश्वर, मां मुन्नी देवी, बेटी कीर्ति और बेटा कार्तिक हैं। उनका पत्नी से पांच साल पहले अलगाव हो चुका था।
एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने बताया कि पुलिस को सड़क हादसे में संदीप की मौत की सूचना मिली थी। सड़क हादसे में मौत की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। डंपर का नंबर मिला है। मामले की जांच की जा रही है।