फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   seminar in lucknow university

Lucknow News: ओजोन संरक्षण के साथ प्लास्टिक उन्मूलन का संदेश

Wed, 16 Sep 2026 04:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
seminar in lucknow university
ओजोन संरक्षण के साथ प्लास्टिक उन्मूलन का संदेश
विज्ञापन


लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में बुधवार को विश्व ओजोन दिवस पर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में ओजोन परत के संरक्षण के साथ एकल उपयोग प्लास्टिक को कम करने, ऊर्जा बचाने और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने का संदेश दिया गया। इस वर्ष की थीम ‘ग्लोबल एक्शन फॉर ए कूलर प्लैनेट’ रही।
मुख्य व्याख्यान काशी हिंदू विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की डॉ. सुप्रिया तिवारी ने दिया। उन्होंने ओजोन परत के वैज्ञानिक और पारिस्थितिक महत्व की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के जरिये प्लास्टिक उन्मूलन और ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक संस्था की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed