फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accused of cheating of one crore arrested from Patna

Lucknow News: एक करोड़ की ठगी का आरोपी पटना से गिरफ्तार

Mon, 18 Aug 2025 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 18 Aug 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating of one crore arrested from Patna
आरोपी राहुल कुमार।
लखनऊ। कार एजेंसी की डीलरशिप देने के नाम पर सीएस इंफ्रा कंस्ट्रक्शन लि. फर्म से एक करोड़ की ठगी के आरोपी को साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने बिहार के पटना से गिरफ्तार किया है। मामले में फर्म के प्रतिनिधि गोमतीनगर के विपुल खंड निवासी रवितोष अस्थाना ने 19 जुलाई को थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार यादव के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी बिहार के पटना का रहने वाला राहुल कुमार है। आरोपी पटना में ही एलेन कोचिंग क्लास में सफाई कर्मचारी है। मामले में मुख्य सरगना नीतीश, बिहार के नवादा का रहने वाला अभय, जितेंद्र व हालो की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन


सरगना की अस्पताल में हुई थी मुलाकात

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कई साल पहले उसकी पत्नी की तबीयत खराब थी। वह उन्हें लेकर पटना के एक अस्पताल पहुंचा था। वहां उसकी मुलाकात सरगना नीतीश से हुई थी। उसने उसे खाता खुलवाने पर रुपये कमाने की बात कही थी। पत्नी के इलाज के लिए राहुल ठगों की बात मान गया था। ऐसे में नीतीश ने आरोपी की मुलाकात अभय और जितेंद्र से कराई थी। तीनों आरोपियों ने उससे आधार और पैन कार्ड ले लिए और उसका खाता पटना के नालंदा स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में खुलवाया था। बैंक में तीनों आरोपियों के अलावा हालो नाम का युवक भी मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगी की रकम खाते में लेने पर 20 प्रतिशत मिलता था कमीशन

राहुल ने बताया कि फर्म से ठगे गए एक करोड़ रुपये उसके खाते में आए थे। इसे निकालने के लिए साथियों ने उसे 20 प्रतिशत कमीशन देने का झांसा दिया था। साथियों ने उससे छह चेक पर हस्ताक्षर कराए थे। इसके बाद उसे मुनाफा दे दिया गया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी राहुल पर ठगी का एक और केस दूसरे जनपद में दर्ज है।


फर्जी वेबसाइट बना कर सोशल मडिया पर करते थे प्रमोट

इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी जूडियो, कल्याण ज्वेलर्स, मैके डोनल्ड व बर्गर किंग के नाम पर फर्जी वेबसाइट बना कर सोशल मीडिया पर अपडेट करते थे। फ्रेंचाइजी की चाह रखने वाले लोग इन वेबसाइटों पर दिख रहे फार्म पर डिटेल भरते थे। इसके बाद पंजीकरण शुल्क, सिक्योरिटी मनी, जीएसटी आदि के नाम पर रकम वसूल कर लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed