{"_id":"6079e9fe8ebc3e591536f6ff","slug":"accused-of-beating-for-seeking-patient-information-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज की जानकारी मांगने पर पिटाई का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज की जानकारी मांगने पर पिटाई का आरोप
Sat, 17 Apr 2021 01:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 17 Apr 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
घटना का वीडियो हुआ था वायरल...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को टीएसएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती महिला मरीज की जानकारी करने गए परिजन ने हॉस्पिटल स्टाफ पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि उन्हें मरीज के बारे में कुछ भी नहीं बताया जा रहा। वहीं जरूरी सामान भी मरीज तक नहीं पहुंचाने दिया जा रहा। मारपीट का वीडियो भी शुक्रवार को वायरल हो गया।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि मरीज को भर्ती किये तीन दिन हो गए। अभी तक मरीज का कुछ पता नहीं है। महिला मरीज को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद भर्ती किया गया था। वहीं कंट्रोल रूम का कहना है कि रात करीब 11 बजे परिजन का फ़ोन आया था। उसे समझा दिया गया था। इसके बाद झगड़े की सूचना आयी है।
विज्ञापन
विवाद का निबटारा करा दिया गया है। कोविड अस्पताल होने की वजह से हर किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। परिजनों को भी धैर्य रखना होगा। उनके मरीज का उचित इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन