फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   accused misdeeds girl who went to defecate in Lucknow police has arrested accused

UP News: शौच गई युवती को खेत में खींचकर पोल्ट्री फॉर्म के मजदूर ने किया गलत काम, केस दर्ज... आरोपी गिरफ्तार

Sat, 02 Nov 2024 11:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Nov 2024 11:13 PM IST
सार

शौच गई युवती को खेत में खींचकर पोल्ट्री फॉर्म के मजदूर ने गलत काम किया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
accused misdeeds girl who went to defecate in Lucknow police has arrested accused
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी लखनऊ में शौच के लिए गई युवती के साथ आरोपी ने गलत काम किया। घर वालों को जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। मामले में हुलासखेड़ा चौकी इंचार्ज ने पंचायत लगाकर दोनों पक्षों में सुलह करा दिया। शनिवार को मामला एसीपी तक पहुंचा। एसीपी के आदेश पर आरोपी के विरुद्व केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


घटना मोहनलालगंज थाना इलाके के एक गांव की है। गांव में शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे एक युवती शौच के लिए गई थी। खेत की तरफ पोल्ट्री फार्म में काम कर रहे मजदूर ने उसे अकेला पाकर खेत में खींच ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के चीखने चिल्लाने पर गांव के लोग पहुंच गए। लोगों को देख आरोपी वहां से भाग निकला। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- योगी सरकार का प्लान तैयार: महाकुंभ में पर्यटन सेक्टर में 45 हजार परिवारों को मिलेगा रोजगार, दी जा रही ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने पंचायत कराकर करा दिया था सुलह

युवती के पिता ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। गांव पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। चौकी इंचार्ज ने दोनों पक्षों की पंचायत कराकर सुलह करा दिया। सोशल मीडिया के माध्यम से मामला एसीपी तक पहुंचा। एसीपी ने के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed