{"_id":"674c00a992bef305d605ec00","slug":"accused-misdeeds-girl-on-pretext-of-marriage-in-lucknow-case-registered-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: पहले युवती से दोस्ती की... होटल में नोचता रहा जिस्म, अब जाति का हवाला देकर शादी से इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: पहले युवती से दोस्ती की... होटल में नोचता रहा जिस्म, अब जाति का हवाला देकर शादी से इंकार
Sun, 01 Dec 2024 11:52 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:52 AM IST
सार
राजधानी में आरोपी ने पहले युवती से दोस्ती की। उसे होटल में बुलाकर दुष्कर्म करता रहा। अब जाति का हवाला देकर शादी से इंकार कर रहा है। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
crime
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी में लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। 70 हजार रुपये भी ऐंठ लिए। युवती ने जब शादी की बात कही तो आरोपी ने इन्कार कर दिया। पीड़िता ने आरोपी युवक, माता-पिता व बहन पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
कृष्णानगर इलाके में रहने वाली युवती की सात माह पहले एलडीए कॉलोनी सेक्टर-एच निवासी अनूप पांडेय से मुलाकात हुई थी। अनूप ने युवती से शादी करने की बात कही। युवती ने जाति का जिक्र किया तो अनूप ने जात-पात न मानने की बात कही।
विज्ञापन
70 हजार रुपये लेकर ऐंठ लिए
आरोप है कि पांच जुलाई को एक होटल बुलाकर चार दिन तक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने माता-पिता व बहन से मुलाकात करवाई, लेकिन बाद में इन्कार करने लगा। इस दौरान उससे 70 हजार रुपये लेकर ऐंठ लिए।
विज्ञापन
