{"_id":"64cd5c97c2e50ec7b80700a7","slug":"accused-in-rape-case-junior-engineer-of-water-works-lucknow-news-c-13-lko1018-363179-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शादी का झांसा देे युवती से दुष्कर्म, जलकल का अभियंता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शादी का झांसा देे युवती से दुष्कर्म, जलकल का अभियंता गिरफ्तार
Sat, 05 Aug 2023 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 05 Aug 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोसाईंगंज। शादी का झांसा देकर जलकल विभाग में तैनात कनिष्ठ अभियंता ने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि तीन बार उसका गर्भपात भी कराया। सरकारी नौकरी मिलने पर आरोपी ने युवती से दूरी बना ली और अब शादी के नाम पर 30 लाख रुपये, कार और पांच तोले सोने की मांग कर रहा है। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को गोसाईंगंज थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अतिरिक्त निरीक्षक गोसाईंगंज महेंद्र शुक्ला के मुताबिक, पीड़ित युवती की कुछ साल पहले लखीमपुर के मितौली भांडेरवा गांव निवासी दुर्गेश गौतम उर्फ दीपू से पढ़ाई के दौरान मुलाकात हुई थी। दीपू ने युवती को प्यार के जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवती के अनुसार, इस बीच वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने दवा देकर गर्भपात कर दिया। कुछ वक्त पहले दीपू को लखीमपुर में सरकारी नौकरी मिल गई तो उसने दूरी बनाना शुरु कर दी। पीड़िता ने शादी की बात रखी तो आरोपी ने 30 लाख नकद, चार पहिया गाड़ी और पांच तोले सोने की मांग रखी। इन्कार पर जान से मारने की धमकी दी। आजिज आकर युवती ने बृहस्पतिवार को गोसाईंगंज थाने में केस दर्ज कराया। देर रात पुलिस ने आरोपी के लखीमपुर से गिरफ्तार कर लिया।