{"_id":"6a62811e5b48c772c60a9870","slug":"accused-claims-lawyer-staged-a-shooting-on-himself-to-secure-a-police-bodyguard-lucknow-news-c-13-lko1096-1842092-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आरोपी का दावा, गनर पाने के लिए अधिवक्ता ने खुद पर कराई फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आरोपी का दावा, गनर पाने के लिए अधिवक्ता ने खुद पर कराई फायरिंग
Fri, 24 Jul 2026 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
गुडंबा। मड़ियांव इलाके में एक जुलाई की रात अधिवक्ता कौशल पांडेय पर हुई फायरिंग के मामले में नया मोड़ आया है। नामजद आरोपी आशुतोष तिवारी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है।
वीडियो में आशुतोष ने दावा किया कि कौशल पांडेय ने गनर पाने के लिए खुद पर फायरिंग कराई थी। उसने आरोप लगाया कि कौशल ने उसे और गौरव बाजपेई को 20 हजार रुपये दिए थे। साथ ही एक तमंचा और एक कारतूस भी दिया था। यह भी आरोप लगाया कि अजय कपूर को एक मुकदमे में फंसाने की तैयारी थी। वहीं, अधिवक्ता कौशल पांडेय ने इन आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि खुद फायरिंग कराई होती तो एफआईआर में आरोपियों के नाम क्यों दर्ज कराते। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। मामले की विवेचना जारी है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।