Raebareli News: लोन से खरीदा ट्रैक्टर, किस्त लेने पहुंचे कलेक्शन अफसर को पीटा; आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
रायबरेली में एक युवक ने लोन से ट्रैक्टर खरीदा। किस्त समय पर ना जमा होने पर कलेक्शन अफसर किस्त लेने पहुंचा। इस पर युवक ने अफसर को पीटा। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा। मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विस्तार
यूपी के रायबरेली में इफको फाइनेंस कंपनी से एक ट्रैक्टर खरीदा गया। जिसने ट्रैक्टर खरीदा उसने चालक का नाम किस्त जमा करने में अंकित कराया। नतीजा यह है कि ट्रैक्टर चालक किस्त जमा नहीं कर रहा है। जब कलेक्शन ऑफिसर ने ट्रैक्टर चालक से किस्त जमा करने की बात कही तो उसने उनको डंडे से पीटा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी गई तहरीर में नीरज सिंह ने बताया कि वह इफको किसान फाइनेंस लिमिटेड कंपनी में कलेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी कंपनी ऋण देने का का काम करती है। वह बकाया ऋण की किस्तों को ग्राहक से लेकर कंपनी के बैंक खाते में जमा करते हैं।
चालक की ओर से कभी समय पर किस्त जमा नहीं की जाती
बीते वर्ष कंपनी से महाराजगंज क्षेत्र के बलईपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह ने ऋण लेकर एक ट्रैक्टर खरीदा था। इसकी किस्त पूरे पंचम सिंह के ट्रैक्टर चालक आलोक सिंह जमा करते हैं। चालक की ओर से कभी समय पर किस्त जमा नहीं की जाती है। 10 जून को नीरज आलोक सिंह के पास बकाया किस्त लेने गए थे। उस समय वह हैदरगढ़ रोड स्थित पाली के पास के एक ईंट पर ट्रैक्टर लेकर गए थे।
कलेक्शन अफसर ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई
इस पर भट्ठे पहुंचकर लोन की बकाया किस्त जमा करने की बात कही। इस बात से आरोपी चालक नाराज हो गया। पास में पड़े एक डंडे से उस पर हमला कर दिया। मौके से किसी तरह भागकर उसने अपनी जान बचाई। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक जगदीश यादव ने बताया कि आलोक पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।