फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accused arrested with nine bike

जाली आधार कार्ड व आरसी बनाकर वाहन बेचने वाला गिरफ्तार, ओएलएक्स पर देता था विज्ञापन, नौ बाइक बरामद

Sat, 08 Oct 2022 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested with nine bike
बाइक चुराने का आरोपी आया पकड़ में। - फोटो : ??? ?????
अलीगंज पुलिस ने शुक्रवार को एक बाइक चोर को दबोचा। शातिर चुराई बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर पर दर्ज नाम व पते का जाली आधार कार्ड व आरसी तैयार करता था।
विज्ञापन

इसके बाद वाहन बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन देता था। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की नौ बाइक, आधार कार्ड और दूसरे दस्तावेज बरामद किए हैं। गिरोह के अन्य गुर्गों की तलाश में पुलिस टीम जुटी है।
एडीसीपी उत्तरी अभिजित आर शंकर के मुताबिक, आरोपी की पहचान सिद्धार्थनगर के मझबन खुर्द गिनिहवा के प्रवीण कुमार चौरसिया के रूप में हुई।
प्रवीण गुडंबा में यूनिटी सिटी चौराहे के पास किराये के मकान में रहकर चोरी की गाड़ियां बेचता था। पूछताछ में प्रवीण ने कुबूला कि रात में घरों और दिन में पार्क के बाहर खड़े होने वाले वाहनों को निशाना बनाता था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार पांडेय के मुताबिक, शातिर प्रवीण चोरी के बाद बाइक को सार्वजनिक पार्किंग में खड़ा कर देता था।
इसके बाद ओएलएक्स पर विज्ञापन के जरिये संपर्क करता था। सभी बाइकों के विज्ञापन पर अलग-अलग मोबाइल नंबर होते थे। आरोपी के खिलाफ सिद्धार्थनगर जिले में सात मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगस्टर की भी कार्रवाई हो चुकी है। अलीगंज व गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज है। हाल ही में कपूरथला से चोरी हुई बाइक सहित नौ मामलों का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed