फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accused arrested for sexually abusing mother and raping minor daughter

Lucknow News: मां से यौन शोषण और नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 05 Jul 2025 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for sexually abusing mother and raping minor daughter
लखनऊ। शादी का झांसा देकर महिला से यौन शोषण करने और उनकी 11 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करने के आरोपी को मड़ियांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सिक्योरिटी गार्ड अनूप कुमार सिंह मऊ के लखन्शी का रहने वाला है। 31 मई को पीड़िता ने अनूप, उसके पिता स्वामीनाथ, मां द्रौपदी सिंह व जीजा अर्जुन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पीड़िता पहले से विवाहित थी। फिर भी आरोपी ने दबाव बनाकर यौन शोषण किया था। विरोध पर आरोपी ने शादी का झांसा दिया और पीड़िता व उनकी बेटी को अपने मड़ियांव के मकान में लेकर रहने लगा था। यहां भी आरोपी यौन शोषण करता रहा। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने पीड़िता के पेट में लात मार दी थी। इससे उनके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई थी। अर्जुन ने पीड़िता की बेटी से दुष्कर्म किया था। आरोपी ने दुष्कर्म की बात किसी को बताने पर तेजाब से उन्हें जलाने की धमकी दी थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश काफी दिनों से कर रही थी। बृहस्पतिवार को उसे मड़ियांव ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे क्रॉसिंग के पास से पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed