{"_id":"6381afabfb7b2440d62ed345","slug":"accused-arrested-for-rape-and-harassment-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला भी दबोचा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला भी दबोचा गया
Sat, 26 Nov 2022 11:48 AM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:48 AM IST
सार
किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपी और युवती से ब्लैकमेल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी छोटू को दुबग्गा पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, किशोरी ने बताया कि कुछ माह पहले मोबाइल पर आए अंजान नंबर के जरिये समरतनगर निवासी छोटू उर्फ शैलेंद्र से जान-पहचान हुई थी।
विज्ञापन
बातचीत के दौरान उसने किशोरी को प्रेमजाल में फंसा लिया था। शादी का झांसा देकर छह महीने तक शोषण किया और अचानक बातचीत कम कर दी। पीड़िता ने 22 नवंबर को दुबग्गा थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
वहीं, आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल करने के आरोपी इटावा निवासी राहुल जयकर को पीजीआई पुलिस ने शुक्रवार को दबोच लिया।