फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accused arrested for rape after giving intoxicating substance in cold drink, girl used to work in a mall

Lucknow: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, मॉल में काम करती थी युवती

Wed, 09 Jul 2025 01:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 09 Jul 2025 01:25 PM IST
सार

आरोपी वीडियो के सहारे ब्लैकमेल कर युवती से रुपये भी लेता था। युवती ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Accused arrested for rape after giving intoxicating substance in cold drink, girl used to work in a mall
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने अयोध्या के पहाड़गंज रामनगर निवासी आरोपी मो. फरहाज को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


सुलतानपुर निवासी पीड़िता एक मॉल में काम करती है, जहां फरहाज भी तैनात है। आरोप है कि इसी वर्ष छह फरवरी को मॉल के पीछे चाय की दुकान पर पीड़िता की फरहाज से मुलाकात हुई थी। आरोपी पीड़िता को होटल सूर्यवंशी लेकर गया था, जहां उसने कमरे में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे युवती बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने युवती से शारीरिक संबंध बनाए। इसका वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने अयोध्या में किए हनुमानगढ़ी और रामलला के किए दर्शन, महंत और संतों से की मुलाकात
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में पौधरोपण महाभियान का शुभारंभ: राज्यपाल बोलीं - पौधा लगाकर जन्मदिन और सालगिरह को यादगार बनाएं, तस्वीरें


युवती ने होश में आने के बाद आरोपी से पूछा तो उसने वीडियो दिखाते हुए धमकी दी। आरोपी ने कहा कि अगर वह किसी से शिकायत करेगी तो वह अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। आरोपी लगातार युवती को ब्लैकमेल कर रुपये भी लेता था। विरोध करने पर आरोपी ने 25 जून को युवती की पिटाई कर दी। यही नहीं जान से मारने की धमकी भी दी। परेशान होकर पीड़िता अपने घर सुलतानपुर चली गई। सोमवार को वह परिजनों के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराया।

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी दोस्त गिरफ्तार
गाजीपुर पुलिस ने 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी दोस्त सर्वोदय नगर निवासी देवकरन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर विकास राय के मुताबिक मामले में पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोपी ने 19 जून को पीड़िता से अपने घर में दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed