{"_id":"6ab2edab4ac0dd3cd7029d7a","slug":"accused-arrested-for-molesting-female-student-lucknow-news-c-13-lko1070-1932924-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
Wed, 23 Sep 2026 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
लखनऊ। पारा पुलिस ने बीएससी नर्सिंग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी मोहित यादव उर्फ कल्लू (33) को मंगलवार को गिरफ्तार किया। आरोपी मुन्नू खेड़ा, पारा का निवासी है।
एसीपी शकील अहमद ने बताया कि 19 सितंबर को छात्रा की मां ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी 22 वर्षीय बेटी बीएससी नर्सिंग की छात्रा है। वह कॉलेज जा रही थी तभी कार चालक मोहित यादव ने उसका पीछा किया। आरोपी ने अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया और बेटी को कार में बैठने का दबाव बनाया। बेटी के ऑटो से जाने के बाद भी आरोपी ने उसका पीछा कर छेड़छाड़ की। एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपी मोहित यादव को गिरफ्तार कर लिया और शांति भंग में चालान किया।