फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accusation of biting a woman on the cheek and tearing her daughters clothes.

Lucknow News: महिला के गाल पर दांत से काटने और बेटी के कपड़े फाड़ने का आरोप

Fri, 25 Sep 2026 03:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Accusation of biting a woman on the cheek and tearing her daughters clothes.
लखनऊ। चिनहट इलाके में रहने वाले एक शख्स ने चार लोगों पर पत्नी पर जानलेवा हमला करने और बेटी के कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष ने पहले पक्ष पर लूट का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


पहले पक्ष की ओर से दर्ज एफआईआर के जरिये शख्स ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 6:40 बजे वह उठे तो देखा कि घर के सामने खड़ी उनकी एसयूवी में आग लगी हुई थी। आरोप है कि आग राजेश तिवारी, सचिन, संगीता तिवारी और राहुल ने रंजिश के चलते लगा दी। विरोध करने पर चारों आरोपी उनके घर आ धमके और गाली गलौज करने लगे। आरोपियों ने पत्नी के गाल पर दांत से काट लिया। पत्नी लहूलुहान होकर गिर पड़ी, तो आरोपी उनके कपड़े फाड़ने लगे। बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने उन्हें भी पीट दिया और बेटी के भी कपड़े फाड़ डाले। हंगामा बढ़ने पर आरोपी वहां से भाग निकले। वहीं, सचिन ने पहले पक्ष पर बुधवार सुबह करीब छह बजे पिता राजेश तिवारी की पिटाई करने और सोने की चेन व नकदी लूटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस पर आरोप दिव्यांग का हवाला देते हुए नहीं की कार्रवाई
पहले पक्ष की बेटी का आरोप है कि पुलिस ने सचिन के दिव्यांग होने का हवाला दिया और उसे गिरफ्तार करने से मना कर दिया। इससे आरोपी का मनोबल बढ़ गया और वह बाहर निकलने पर हत्या की धमकी दे रहा है। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पुलिस पर लगाए गए आरोप गलत हैं। मामले में पुलिस ने एक आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया है। फुटेज और जांच में पता चला कि पहले मारपीट पहले पक्ष ने की थी। बचाव में दूसरे पक्ष ने पिटाई की, जबकि एसयूवी में आग दूसरे पक्ष ने नहीं लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed