फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accusation of baby swapping at Queen Mary Hospital in Lucknow couple demanded DNA testing

Lucknow News: क्वीन मेरी अस्पताल में बच्चा बदलने का आरोप... हंगामा; दंपती ने डीएनए जांच कराने की रखी मांग

Sun, 20 Apr 2025 09:25 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 20 Apr 2025 09:25 AM IST
सार

लखनऊ के क्वीन मेरी अस्पताल में दंपती ने बच्चा बदलने का आरोप लगाया। इस पर घरवालों ने जमकर हंगामा किया। अस्पताल कर्मियों ने उनको समझाने का प्रयास किया। इस पर दंपती ने बच्चे का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की। 

विज्ञापन
Accusation of baby swapping at Queen Mary Hospital in Lucknow couple demanded DNA testing
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग (क्वीन मेरी अस्पताल) में बच्चा बदलने के आरोप में शनिवार को हंगामा हो गया। लखनऊ निवासी दंपती का दावा था कि उनको बेटा हुआ, लेकिन उसे बदलकर बेटी दे दी गई। वहीं, केजीएमयू प्रशासन ने आरोप को सिरे से नकार दिया है।

विज्ञापन


क्वीन मेरी में शनिवार को दंपती ने आरोप लगाया कि उनको बेटा हुआ था, लेकिन उसे बदल दिया गया। अस्पताल कर्मियों ने उनको समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इससे हंगामा और बढ़ गया, पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। दंपती बच्चा बदलने की बात पर अड़े रहे। आखिर में उन्होंने डीएनए जांच कराने की बात कही। केजीमएयू प्रशासन ने इस पर हामी भर दी है। इसके बाद मामला शांत हुआ।

विज्ञापन

महिला को सिजेरियन प्रसव से बेटी हुई थी

केजीएमयू के प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने बताया कि महिला को सिजेरियन प्रसव से बेटी हुई थी। इसका पूरा रिकॉर्ड रखा गया है। शुरुआत में महिला ने बच्ची को दूध भी पिलाया। इसके बाद अचानक उसने बच्चा बदलने की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया। महिला के पति ने डीएनए जांच कराने की मांग की है। केजीएमयू प्रशासन इसकी सहमति दे देगा। बच्चा बदलने का आरोप पूरी तरह से गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed