फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accountant suspended on complaint of over rating of fertilizer

Lucknow News: उर्वरक की ओवर रेटिंग की शिकायत पर लेखाकार निलंबित

Sat, 30 Nov 2024 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 30 Nov 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Accountant suspended on complaint of over rating of fertilizer
जरूरत के वक्त समितियों पर उर्वरक खोजे नहीं मिल रही है जो उर्वरक आ रही है। उसे महंगे दाम पर बेचा जा रही है। इसकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सहकारी संघ मल्हीपुर में तैनात लेखाकार को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मामले की जांच के लिए सहायक विकास अधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

सहकारी संघ मल्हीपुर में नैनो यूरिया व डीएसपी 25 नवंबर को महंगे दाम पर बेची जा रही थी। इसकी शिकायत क्षेत्रीय किसानों ने सहायक आयुक्त व सहायक निबंधक सहकारिता प्रेमचंद प्रजापति से की थी। प्रथम दृष्टया जांच में आरोप की पुष्टि के बाद सहायक आयुक्त ने सहकारी संघ मल्हीपुर में तैनात लेखाकार अवधेश वर्मा को शिथिलता बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। साथ ही उन पर अनुशासनिक कार्रवाई के लिए तैयारी की जा रही है। वहीं इस मामले की जांच के लिए सहायक विकास अधिकारी सहकारिता जमुनहा को जांच अधिकारी नामित करते हुए उनसे जांच कर अपनी आख्या प्रस्तुत करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed