{"_id":"60c3aca88ebc3effbe1d6a58","slug":"accident-lucknow-news-lko58202907","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिनहट ट्रांसमिशन लाइन की मरम्मत के दौरान हादसे में दो कर्मचारी झुलसे, होगी विभागीय जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिनहट ट्रांसमिशन लाइन की मरम्मत के दौरान हादसे में दो कर्मचारी झुलसे, होगी विभागीय जांच
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट में ट्रांसमिशन लाइन में मरम्मत के दौरान संतुलन बिगड़ने से दो कर्मचारी 132 केवी लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। शेर बहादुर (38) 15 प्रतिशत और विजय (48) 25 फीसदी से ज्यादा झुलसे हैं। दोनों को सिप्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना दोपहर करीब 12.30 बजे की है। आनन-फानन आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधीक्षण अभियंता आशुतोष दीक्षित ने बताया कि विद्युत सुरक्षा निदेशालय के साथ विभागीय जांच की जाएगी।
उन्होंने बताया कि लाइनमैन विजय अर्थिंग रॉड लगाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान सीढ़ी का संतुलन बिगड़ा और लोहे की रॉड 132 केवी लाइन पर गिर गई। इससे दोनों झुलस गए। हादसे की वजह से लाइन ट्रिप हो गई और विभूतिखंड, एचएएल, चिनहट औद्योगिक क्षेत्र, कमता आदि की बिजली दोपहर 12.30 बजे से पौन घंटे तक बाधित रही।
इंदिरा नगर उपकेंद्र का निरीक्षण
इंदिरानगर उपकेंद्र को शुक्रवार को निदेशक तकनीक एवं कार्मिक प्रदीप कक्कड़ ने निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्था परखने के साथ रजिस्टर भी जांचे। उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। अधिशासी अभियंता अंशुमान यादव व अन्य अभियंता मौजूद थे।