{"_id":"2644cb451def5dcc4046dec9b7412828","slug":"accident-in-barabanki-2-people-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक और ट्रक की टक्कर में मां-बेटी की दर्दनाक मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक और ट्रक की टक्कर में मां-बेटी की दर्दनाक मौके पर मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 02 Sep 2015 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बहराइच जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। एक ट्रक ने मां और बेटी को कुचल दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
लखीमपुर-नानपारा मार्ग पर गूढ़चौराहा पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार लोगों को टक्कर मार दी। मौके पर ही रौंदकर मां-बेटी की मौत हो गई। जबकि देवर घायल हुआ है। उसे गंभीर हालत में लखीमपुर जिला अस्पताल भेजा गया है।
बाइक सवार लोग झाडफ़ूंक करवाने के लिए गूढ़ गांव में जा रहे थे। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। दुर्घटना ग्रस्त ट्रक का चालक फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
मोतीपुर थाना अंतर्गत उर्रा सौंजहा गांव निवासी रीता देवी (25) की तीन माह की पुत्री अर्चना कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। ऐसे में परिवार के लोगों ने गूढ़ में एक व्यक्ति से झाडफ़ूंक करवाने की सलाह दी थी। बुधवार सुबह रीता देवी ने अपने देवर पंकज (22) को गूढ गांव ले चलने को कहा।
विज्ञापन
पंकज ने भाभी रीता को बाइक पर बिठाया। रीता अपनी गोद में तीन माह की बेटी को लिये हुए थी। बाइक सवार देवर-भाभी मासूम के साथ जब नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर गूढ़चौराहा पार कर गांव जाने के लिए मुड़े। तभी नानपारा की ओर से आ रहे ट्रक ने उनको जोरदार टक्कर मारी।
जिससे रीता अपनी बेटी के साथ सड़क पर गिर गई। जबकि पंकज उछलकर दूर जा गिरा। मौके पर ही रीता और उसकी बेटी अर्चना ने दम तोड़ दिया। चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े। लेकिन तब तकु चालक ट्रक समेत निकल गया। तत्काल मोतीपुर थाने को सूचना दी गई।
जालिमनगर पुलिस चौकी को भी अवगत कराया गया। जालिमनगर चौकी की पुलिस ने बहराइच-लखीमपुर की सीमा पर ट्रक का पीछा कर उसे पकड़ लिया। लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। बरामद ट्रक को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है।
वहीं दुर्घटना में दम तोडऩे वाली मां-बेटी के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थानाध्यक्ष मोहम्मद यासीन ने बताया कि दुर्घटना का केस दर्ज कर चालक की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
उर्रा सौंजहा निवासी रीता देवी का परिवार काफी गरीब है। पति संतोष मद्रास में नौकरी करता है। कुछ दिनों पर्व वह घर आया था। बुधवार सुबह संतोष पुन: मद्रास जाने के लिए घर से रवाना हुआ था।
रास्ते में ही परिवार के लोगों ने उसे दुर्घटना की सूचना दी। वह उस समय गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचा था। दुर्घटना सुनकर संतोष गोंडा से वापस घर लौट आया।