चालक को आई 'मौत की झपकी', भिड़ गए दो ट्रक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में शनिवार तड़के दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने ट्रकों में फंसे जख्मी चालक व क्लीनर को बाहर निकाला।
इसके बाद पांच लोगों को एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां डॉक्टरों ने एक ट्रक के चालक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने क्रेन बुलाकर क्षतिग्र्रस्त ट्रकों को हटवाकर जाम खुलवाया।
पुलिस के मुताबिक, लखीमपुर खीरी पंजाबी टोला निवासी जसवंत सिंह (45) क्लीनर विपिन व चालक संदीप संग ट्रक में जौ लादकर झांसी से गोरखपुर जा रहा था।
दूसरे ट्रक में थी मौरंग
जानकारी के मुताबिक, ट्रक चालक को झपकी आ गई। इससे बनी मोहनलालगंज रोड पर सुबह करीब साढ़े पांच बजे मौरंग लादकर आ रहे दूसरे ट्रक आजमगढ़ निवासी चालक कौशल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
पुलिस ने घायलों को ट्रकों से बाहर निकालवाया और एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर भिजवाया।
हादसे में ट्रक चालक जसवंत सिंह (45) की मौत हो गई। हेल्पर विपिन व चालक संदीप साथ में था। मौरंग लदे दूसरे ट्रक में चालक व दिनेश घायल हुए हैं।