{"_id":"6824ec70b74648a8ec0e7fd0","slug":"accident-by-ac-express-girl-commits-suicide-in-moradabad-head-stuck-in-the-engine-reached-lucknow-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1204605-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी एक्सप्रेस से हादसा : मुरादाबाद में युवती ने की आत्महत्या, इंजन में फंसा सिर लखनऊ तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसी एक्सप्रेस से हादसा : मुरादाबाद में युवती ने की आत्महत्या, इंजन में फंसा सिर लखनऊ तक पहुंचा
विज्ञापन

लखनऊ। नई दिल्ली से लखनऊ आ रही एसी एक्सप्रेस (12430) में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चारबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंजन में एक युवती का सिर फंसा हुआ पाया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने सिर को इंजन से निकालकर जांच शुरू की।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार देर रात मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र स्थित कांशीरामनगर फेज-2 की निवासी अंशू (28) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। हादसे में युवती का सिर धड़ से अलग होकर इंजन में फंस गया, जबकि धड़ घटनास्थल पर ही रह गया। ट्रेन सिर को लेकर लगभग 325 किलोमीटर दूर लखनऊ पहुंच गई।
मामले की जानकारी मिलने पर मुरादाबाद पुलिस से संपर्क किया गया। जांच में सामने आया कि अंशू मानसिक रूप से बीमार थी और घटना से कुछ घंटे पहले ही परिजन उसे डॉक्टर को दिखाकर लाए थे। मुरादाबाद पुलिस ने युवती की पहचान कर परिजनों को सूचित किया और लखनऊ में सिर की पुष्टि होते ही टीम को रवाना किया गया।