फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   accident between truck and bus, 50 injured

ट्रक-बस की सीधी भिड़त, 4 की मौत, 40 घायल

Sun, 30 Aug 2015 01:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 30 Aug 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
accident between truck and bus, 50 injured

राजधानी लखनऊ के काकोरी के रहमानखेड़ा गांव में शनिवार सुबह करीब 11 बजे बाइक सवार दो युवक को बचाने के चक्कर में एक ट्रक ने सामने से बस में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन पलट गए।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसी सवारियों को ट्रॉमा भिजवाया, जहां इलाज के दौरान तीन महिला और एक पुरुष की मौत हो गई जबकि 40 लोग घायल हैं। इसमें से 26 को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मलिहाबाद इंस्पेक्टर सुधाकर पांडेय ने बताया कि मुर्गी का दाना लदा ट्रक लखनऊ से हरदोई जा रहा था। आगे एक बाइक पर सवार दो युवक चल रहे थे। रहमानखेड़ा गांव के पास किसान केंद्र के सामने बाइक अचानक लहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक चालक ने टक्कर बचाने की कोशिश में स्टेयरिंग को बायीं तरफ मोड़ा तो वाहन सड़क से नीचे कच्ची मिट्टी पर उतर गया। चालक ने वापस सड़क पर ट्रक लाने के लिए स्टेयरिंग दायीं तरफ काटी। इस कोशिश में ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।

बाइक सवार दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे। ट्रक एक साइकिल सवार युवक को टक्कर मारते हुए बीच सड़क पर आ गया। इसी दौरान लखनऊ जा रही मिनी बस की ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए और सवारियों में चीखपुकार मच गई।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सवारियों को किसी तरह बाहर निकाला। बस में चालक-परिचालक सहित करीब 35 सवारी थीं। बाइक सवार युवक नथईखेड़ा उन्नाव निवासी संदीप (26) है। वह पत्नी सोनम को लेने अपने दोस्त के साथ मोहनलालगंज जा रहा था। उसके साथी का नाम-पता नहीं मालूम चल सका है।

घायलों को मोहनलालगंज और काकोरी सीएचसी ले जाया गया, जहां माल निवासी मनीष, ज्ञानवती और श्यामू की पत्नी के अलावा हरदोई के बिलग्राम निवासी अब्दुल अजीज को भर्ती कर लिया गया। जबकि 31 लोगों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। शाम तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी।


मलिहाबाद इंस्पेक्टर सुधाकर पांडेय ने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं हैं जिनकी पहचान नहीं हो सकी है। सिर्फ काकोरी निवासी संतोष दीक्षित (26) को ही पहचाना जा सका है।

बस और ट्रक के चालक-परिचालक का पता लगाया जा रहा है। घायलों में चार की हालत नाजुक है जबकि आठ बेहोश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed