फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   accepted candidates for local body election by bjp

महापौर प्रत्याशी के लिए रेखा गुप्ता सहित इन प्रत्याशियों के नाम की चर्चा

Thu, 02 Nov 2017 01:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 02 Nov 2017 01:37 PM IST
विज्ञापन
accepted candidates for local body election by bjp
डेमो - फोटो : डेमो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर के महापौर पद के प्रत्याशी के लिए भाजपा कार्यकर्ता धर्मेन्द्र सिंह को सशक्त दावेदार माना जा रहा है। लखनऊ में पूर्व प्रशासनिक अधिकारी रेखा गुप्ता, पार्टी नेता सुधीर हलवासिया की पत्नी माधुरी हलवासिया तथा भाजपा में अलग-अलग पदों पर रहे चुके पूर्व विधायक स्व. सतीश भाटिया की पत्नी संयुक्ता भाटिया के नाम चर्चा में हैं।
विज्ञापन


लखनऊ के एक पूर्व महापौर की पत्नी के भाजपा में शामिल होकर महापौर उम्मीदवार बनने की चर्चा भी बुधवार को राजधानी की सियासी गलियारों में दिन भर गूंजती रही। एक बार तो यह भी चर्चा उड़ी कि उन्हें लेकर भाजपा के कुछ महत्वपूर्ण लोग दिल्ली रवाना हो गए हैं। वहां उनकी मुलाकात पार्टी नेतृत्व से कराकर भाजपा में शामिल कराने की औपचारिकता पूरी कर दी जाएगी, पर देर रात तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन


आगरा में महापौर पद के उम्मीदवार के लिए भाजपा के सह कोषाध्यक्ष नवीन जैन प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं। अलीगढ़ में डॉ. राजीव अग्रवाल, प्रशांत सिंहल और नवीन अग्रवाल को सशक्त दावेदार बताया जा रहा है। मेरठ महापौर पद के लिए कांता कर्दम दावेदारी में आगे हैं। कानपुर में कमलावती सिंह, प्रमिला पांडेय, निर्मला सिंह और पूनम कपूर के नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed