फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AC mechanic was drinking alcohol in the train, RPF caught him

Lucknow News: ट्रेन में शराब पी रहे थे एसी मैकेनिक, आरपीएफ ने धरा

Sat, 23 Aug 2025 02:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
AC mechanic was drinking alcohol in the train, RPF caught him
ट्रेन में शराब पीने पर पकड़े गए युवक।
लखनऊ। जंक्शन पर बरौनी मेल की पावरकार कोच (बिजली पैदा करने वाली बोगी) में शराब पी रहे एसी मैकेनिकों को आरपीएफ ने धर लिया। आरपीएफ एक्ट के तहत दोनों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन के आरपीएफ प्रभारी अमित कुमार राय ने बताया कि शुक्रवार को उप निरीक्षक सीआईबी प्रशांत यादव के साथ स्टेशन का निरीक्षण कर रहे थे। गाड़ी संख्या 15204 लखनऊ जंक्शन-बरौनी मेल प्लेटफॉर्म नंबर एक पर खड़ी थी। उन्होंने ट्रेन की जांच की तो गाड़ी रवाना होने से आधे घंटे पूर्व पावरकार कोच में दो व्यक्तियों को शराब पीते पाया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम दरभंगा निवासी मो. अलाउद्दीन एवं मुजफ्फरपुर निवासी प्रभात कुमार बताया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वे प्राइवेट एसी मैकेनिक हैं, जो बरौनी मुख्यालय से संबंधित हैं। ट्रेन में एसी बोगियों की मेंटेनेंस देखते हैं। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि प्रभात कुमार के पास पुलिस वेरिफिकेशन की छायाप्रति थी, लेकिन मो. अलाउद्दीन के पास न कोई आईकार्ड था और न ही पुलिस वेरिफिकेशन। दोनों के पास से शराब के तीन टेट्रा पैक व बियर कैन बरामद किए गए। बरौनी में संबंधित सीनियर सेक्शन इंजीनियर को सूचित कर दिया गया है। साथ ही आरपीएफ एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed