बस में सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी
राजधानी में मंगलवार से एसी बस का सफर सस्ता हो जाएगा। यात्रियों को यह सुविधा 31 जनवरी तक मिलेगी। सिटी बस के किराए में कटौती का फायदा दो रूट के यात्रियों को होगा। एक फरवरी से किराए में की गई कटौती स्वत: खत्म हो जाएगी।
लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी के प्रबंध निदेशक ए रहमान के मुताबिक ठंड के चलते एसी बसों में कम यात्री सफर कर रहे हैं। जिससे इतनी भी आमदनी नहीं हो रही कि बस के सीएनजी का खर्च निकल पाए।
सभी रूटों का किराया होगा कम
कंपनी ने एसी बसों में यात्रियों की तादाद बढ़ाने के लिए इसके किराए में 5 से 10 रुपये तक की कमी करने का फैसला किया है। सिर्फ पहले किमी. यानी 0-3 किमी. तक जाने पर यात्रियों को 5 रुपये की छूट मिलेगी।
बाकी अन्य दूरी का किराया 10 रुपये कम किया गया है। गोमतीनगर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि एसी बसें रूट नंबर 33 इंजीनियरिंग कॉलेज से चारबाग एवं रूट नंबर 23 इंटीग्रल यूनिवर्सिटी से चारबाग तक चलती हैं।