{"_id":"5d39fa2a8ebc3e6cc8025f24","slug":"ac-and-cooler-packed-in-kgmu-patients-suffering-from-problems-lucknow-news-lko4728186147","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिब्बों में पैक रखे एसी-कूलर, मरीज घर से ला रहे फैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिब्बों में पैक रखे एसी-कूलर, मरीज घर से ला रहे फैन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसी-कूलर डिब्बे में बंद, मरीज घर से ला रहे टेबल फैन
लखनऊ। केजीएमयू के विभागों में भर्ती मरीजों का गर्मी और उमस से बुरा हाल है। एसी-पंखे खराब पड़े हैं, वहीं नए एसी-कूलर डिब्बों में बंद पड़े हैं। ऐसे में तीमारदार मरीजों के लिए घर से टेबल फैन ला रहे हैं। यह हाल केजीएमयू के ज्यादातर विभागों का है। तीमारदारों ने इसकी शिकायत अधिकारियोें से की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
केजीएमयू के सर्जिकल वार्ड 2 के लिए करीब 10 कूलर बीते अप्रैल खरीदे गए थे। कूलर डिब्बों में पैक हैं। उन्हें बाहर नहीं निकाला गया है।
ओपीडी और विभाग में एसी खराब
केजीएमयू की पुरानी ओपीडी में लगे एसी खराब पड़े हैं। ऐसे में यहां पर आने वाले मरीजों का गर्मी से बुरा हाल है। इसी तरह रेडियोथेरेपी विभाग, टीबी विभाग, गठिया विभाग, क्वीन मेरी ओपीडी में एसी काम नहीं करते हैं। केजीएमयू परिसर के विभिन्न विभागों में करीब ढाई हजार एसी लगे हैं। इसमें करीब पांच सौ एसी खराब पड़े हैं। कई शिकायतों बाद भी अफसर-इंजीनियर सुनने को तैयार नहीं हैं।
इंजीनियर ने चहेती कंपनी को दिलाया था ठेका
केजीएमयू में एसी मेंटेनेंस का काम एक इंजीनियर ने अपने चहेती कंपनी को दिलाया था। प्रति एसी करीब 1300 रुपये मरम्मत का शुल्क कंपनी ले रही है। इसके बावजूद विभागों में एसी खराब पड़े हैं।
विज्ञापन
जल्द लगवाए जाएंगे कूलर
विभाग में कूलर डिब्बों में बंद हैं, इसकी जानकारी की जाएगी। मरीजों को परेशानी न हो इसके लिए कूलर जल्द ही विभाग में लगवाए जाएंगे।
- डॉ. एसएन शंखवार, सीएमएस, केजीएमयू