{"_id":"5e55010f8ebc3ef3a47e6718","slug":"absconding-accused-of-murder-arrested-after-ten-years-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः हत्या का फरार आरोपी 10 साल बाद गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः हत्या का फरार आरोपी 10 साल बाद गिरफ्तार
Tue, 25 Feb 2020 04:42 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 25 Feb 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में हजरतगंज पुलिस के हत्थे हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा पा चुका फरार आरोपी सोमवार सुबह चढ़ गया। उसे दस साल पहले हाईकोर्ट ने जमानत दी थी। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था।
उसे 31 साल पहले कृषि भवन के पास हुई हत्याकांड में उम्रकैद की सजा मिली थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। डीसीपी मध्य दिनेश सिंह के मुताबिक, सुल्तानगंज चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह, एसआई विकास कुमार व नरही चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह सोमवार सुबह परिवर्तन चौक के पास गश्त कर रहे थे।
इस दौरान नाका इलाके में किराए पर रहने वाले त्रिलोक सिंह को पकड़ लिया। उससे पूछताछ में पता चला कि वह कृषि भवन के पास 31 साल पहले हुई गिरिजेश सिंह की हत्या में शामिल था। वारदात में त्रिलोक सिंह ने एंबेसडर कार का प्रयोग किया था, जिसे वह खुद चलाकर गया था। उसे हाईकोर्ट से जमानत मिली थी।

Trending Videos
नहीं किया हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन
पुलिस के मुताबिक, त्रिलोक सिंह को 10 साल पहले जमानत मिली थी। इसके बाद उसने हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं किया। जिस पर जमानत रद्द कर दी गई थी। हाईकोर्ट ने उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया था। वहीं लखनऊ के पुलिस कमिश्नर को इसकी जानकारी मिली तो उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया।