फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Abhyudaya Yojana: Youth will be able to prepare for competitive examinations in their own districts, operations will start in the remaining 57 districts in 100 days

अभ्युदय योजना : युवा अपने ही जिले कर सकेंगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, 100 दिन में बचे हुए 57 जनपदों में शुरू होगा संचालन

Wed, 18 May 2022 02:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 18 May 2022 02:35 PM IST
सार

प्रदेश में बहुत सारे छात्र ऐसे हैं कि जो आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते हैं। ऐसे छात्र-छात्राओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने अभ्युदय योजना शुरू की है। इस योजना के तहत आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, एनडीए, सीडीएस, नीट, जेईई जैसी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग दी जाती है।

विज्ञापन
Abhyudaya Yojana: Youth will be able to prepare for competitive examinations in their own districts, operations will start in the remaining 57 districts in 100 days
अभ्युदय योजना

विस्तार

युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भटकना न पड़े और उन्हें अपने ही जिले में फ्री में कोचिंग मिले, इसके लिए योगी सरकार बचे हुए 57 जिलों में अभ्युदय योजना को शुरू करने जा रही है। सरकार ने इसे 100 दिन की कार्ययोजना में शामिल किया है। अब संभागीय मुख्यालय के बजाय हर जिले में कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन


प्रदेश में बहुत सारे छात्र ऐसे हैं कि जो आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते हैं। ऐसे छात्र-छात्राओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने अभ्युदय योजना शुरू की है। इस योजना के तहत आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, एनडीए, सीडीएस, नीट, जेईई जैसी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग दी जाती है।
विज्ञापन


सरकार अभ्युदय योजना के तहत बच्चों को पढ़ाने के लिए विषय विशेषज्ञ, अपने क्षेत्र में अच्छा करने वाले लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों को जोड़ रही है। इस योजना के तहत छात्राओं को सिलेबस और प्रश्नपत्रों का प्रारूप भी दिया जाएगा। साथ ही छात्राओं को कक्षाओं के साथ ही आनलाइन स्टडी मटेरियल भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजना का लाभ यह होगा कि छात्र-छात्राओं को तैयारी के लिए दूसरे राज्य या जिले में नहीं जाना पड़ेगा। छात्र अपने ही जिले में फ्री कोचिंग की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को दूसरी जगह रहने के लिए भी अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा। अभ्युदय योजना के लिए छात्र आनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए। आवेदक गरीब परिवार से होना चाहिए। योजना का लाभ केवल एक बार ही लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed