{"_id":"674cca96a3a4bade470a7439","slug":"abhishek-became-president-jimmy-became-senior-general-secretary-lucknow-news-c-13-1-lko1103-976049-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अभिषेक अध्यक्ष, जिम्मी वरिष्ठ महामंत्री बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अभिषेक अध्यक्ष, जिम्मी वरिष्ठ महामंत्री बने
Mon, 02 Dec 2024 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद सम्मानित पदाधिकारी।
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सीमेंट व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने बैठक कर लखनऊ इकाई का गठन किया। रविवार को इंदिरानगर में संगठन के संरक्षक नरेश जैन के कार्यालय पर हुई बैठक में चुनाव अधिकारी व निवर्तमान अध्यक्ष दीपक सिंहल ने पटल पर नाम रखे। कोई दूसरा नाम न होने से अध्यक्ष पद पर अभिषेक मंसानी (गुड्डू भैया), वरिष्ठ महामंत्री पद पर जिम्मी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पद पर निर्मल गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अर्पित जैन समेत सक्रिय सदस्यों में आकाश हूजा, अंकुर जैन, आयुष मूर्ति गुप्ता, महेंद्र गोयल, अमित गुप्ता, मनीष अग्रवाल, भास्कर गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। प्रदेश अध्यक्ष श्याममूर्ति गुप्ता ने सभी को बधाई दी। प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री मनीष मोदी ने दिसंबर के आखिरी सप्ताह में शपथ ग्रहण समारोह की घोषणा की। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज सिंह, प्रवीण खंडेलवाल आदि मौजूद रहे। (संवाद)