{"_id":"5ff556390acef47c16237ef0","slug":"aayush-doctors-expressed-anger-over-not-increasing-internship-allowance","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष डॉक्टरों का इंटर्नशिप भत्ता न बढ़ाने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष डॉक्टरों का इंटर्नशिप भत्ता न बढ़ाने पर जताया रोष
Wed, 06 Jan 2021 11:48 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:48 AM IST
विज्ञापन
होम्योपैथी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय होम्योपैथी परिषद के पूर्व सदस्य डॉ. अनुरुद्ध वर्मा ने इंटर्नशिप भत्ता सिर्फ एमबीबीएस व बीडीएस छात्रों का बढ़ाए जाने के फैसले को आयुष मेडिकल छात्रों के साथ भेदभाव बताया।
उनका कहना है कि सभी इंटर्न छात्रों का भत्ता एक साथ बढ़ाया जाता रहा है। 10 साल पहले इंटर्नशिप भत्ता 1950 रुपये से बढ़ाकर 7500 रुपये किया गया था। लेकिन इस बार सरकार ने आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी छात्रों को इस फैसले में शामिल नहीं किया है। जबकि वह भी नीट परीक्षा के माध्यम से ही आयुष विधा में प्रवेश पाते हैं। साढ़े पांच साल की पढ़ाई के बाद उन्हें बीएएमएस, बीएचएमएस और बीयूएमएस की डिग्री मिलती है। सरकार के इस भेदभाव पूर्ण रवैये से आयुष छात्रों में रोष हैं। डॉ. अनुरुद्ध वर्मा ने सरकार से आयुष मेडिकल छात्रों का भत्ता भी बढ़ाए जाने की मांग की है।