{"_id":"6498088d224a5f1b83061cc5","slug":"aap-will-run-bijli-khojo-abhiyan-in-uttar-pradesh-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: कल से एक जुलाई तक यूपी में 'बिजली खोजो अभियान' चलाएगी आप, दो जुलाई को निकालेगी लालटेन जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: कल से एक जुलाई तक यूपी में 'बिजली खोजो अभियान' चलाएगी आप, दो जुलाई को निकालेगी लालटेन जुलूस
Sun, 25 Jun 2023 02:57 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 25 Jun 2023 02:57 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी सोमवार से यूपी में बिजली खोजो अभियान चलाएगी। इसके बाद दो जुलाई को प्रदेश में लालटेन जुलूस भी निकाला जाएगा।
विज्ञापन
आप सांसद संजय सिंह।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
यूपी में बिजली कटौती को लेकर आम आदमी पार्टी कल सोमवार से पूरे प्रदेश में बिजली खोजो अभियान चलाएगी और दो जुलाई को प्रदेश भर में लालटेन जुलूस निकालेगी।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के सांसद व नेता संजय सिंह ने रविवार को लखनऊ में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हम बिजली कटौती को लेकर आंदोलन करेंगे। आम लोगों के लिए एक नंबर जारी किया जाएगा और उनसे अपील की जाएगी कि उनके क्षेत्र में कितनी देर बिजली आ रही है इसे लेकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालें और सीएम व पीएम को टैग करें।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राममंदिर के लिए विदेशी भक्त भी कर सकेंगे दान, अभी दान पात्र से ही हर महीने मिल रहे 60-70 लाख रुपये
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दिन और रात के लिए अलग-अलग बिजली दर: उपभोक्ता परिषद बोली- ये तुगलकी फैसला, देशव्यापी संघर्ष की तैयारी
उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी केंद्र की ओर से लाए जा रहे विद्युत उपभोक्ता अधिकार अधिनियम में संशोधन का भी विरोध करेगी। इसके तहत रात में बिजली की दरें 20 फीसदी तक महंगी करने की तैयारी है। आप यूपी में भी बिजली दरो में वृद्धि करने के प्रस्ताव का भी विरोध करेगी।
सांसद संजय सिंह ने कहा कि केंद्र और यूपी के बीच खींचतान के कारण यूपी की जनता भुगत रही है। मंत्री की एमडी और एमडी की मंत्री नहीं सुन रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सीखना चाहिए। दिल्ली में 24 घंटे मुफ्त बिजली दी जा रही है।