फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Foreigners will also be able to give money for Ram temple construction.

Ram Temple: राममंदिर के लिए विदेशी भक्त भी कर सकेंगे दान, अभी दान पात्र से ही हर महीने मिल रहे 60-70 लाख रुपये

Sun, 25 Jun 2023 01:52 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sun, 25 Jun 2023 01:52 PM IST
सार

राममंदिर निर्माण के लिए अब विदेशी भक्त भी निधि समर्पण कर सकेंगे। इस संबंध में प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह सुविधा नवंबर से मिलने लगेगी। एफसीआरए में पंजीकरण के लिए ट्रस्ट ने आवेदन कर दिया है।

विज्ञापन
Foreigners will also be able to give money for Ram temple construction.
अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विदेश में रहने वाले रामभक्त भी अब जल्द ही राममंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण कर पाएंगे। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट नवंबर तक विदेशी दान लेने में सक्षम हो जाएगा। ट्रस्ट की ओर से एफसीआरए में पंजीकरण का आवेदन पहले ही किया जा चुका है।

विज्ञापन


ट्रस्ट ने राममंदिर निर्माण के लिए वर्ष 2021 में निधि समर्पण अभियान चलाया था। पूरे देश में चले इस अभियान में मंदिर निर्माण के लिए रामभक्तों ने करीब 3500 करोड़ का दान किया था। उस समय विदेशी रामभक्त मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण नहीं कर पाए थे, क्योंकि ट्रस्ट विदेशी दान लेने में सक्षम नहीं था। जब तक गृहमंत्रालय की ओर से ट्रस्ट का पंजीकरण एफसीआरए (विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम) के तहत नहीं हो जाता, तब तक ट्रस्ट विदेशी श्रद्धालुओं से सहयोग राशि स्वीकार करने में असमर्थ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दिन और रात के लिए अलग-अलग बिजली दर: उपभोक्ता परिषद बोली- ये तुगलकी फैसला, देशव्यापी संघर्ष की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पूर्वांचल में झमाझम बारिश के बाद अब अवध की बारी, सोमवार तक पूरे प्रदेश में पहुंच जाएगा मानसून


श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता बताते हैं कि आए दिन विदेशी भक्तों का फोन निधि समर्पण करने की मंशा से आता है, लेकिन जब उन्हें मना किया जाता है तब वे निराश हो जाते हैं। बताया कि अब विदेशों में रहने वाले रामभक्तों को जल्द ही निधि समर्पण करने की सुविधा मिल सकेगी।

ट्रस्ट ने एफसीआरए में पंजीकरण के लिए आवेदन कर दिया है, उम्मीद है कि नवंबर तक पंजीकरण हो जाएगा। पंजीकरण होते हुए भक्त राममंदिर के लिए अपना अंशदान दे सकेंगे। बताया कि इसके लिए नई दिल्ली स्थित स्टेट बैंक पार्लियामेंट स्ट्रीट शाखा में खाता भी खोला जा चुका है। विदेशी दान इस खाते में स्वीकार किया जाएगा।

हर माह आ रहा करीब 1.5 करोड़ दान
- श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए हर माह करीब 1.5 करोड़ का दान आ रहा है। बताया कि गर्भगृह में रखे दानपात्र से हर माह औसतन 60 से 70 लाख का चढ़ावा प्राप्त हो रहा है। इसी तरह ट्रस्ट कार्यालय व दर्शनमार्ग पर बने काउंटर पर हर करीब डेढ़ से दो लाख की नकदी आ रही है। ऑनलाइन माध्यमों सहित चेक, आरटीजीएस के जरिए भी भक्त दिल खोलकर दान दे रहे हैं। इसके अलावा भारी मात्रा में सोने-चांदी का दान भी भक्तों द्वारा किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed