{"_id":"95113977eb17092cbaa6c59cddd5afe5","slug":"aap-will-fight-elections-from-all-seats-of-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी की हर सीट पर लड़ेगी ‘आप’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की हर सीट पर लड़ेगी ‘आप’
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 28 Jan 2014 08:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर 300 से 350 और यूपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है।
विज्ञापन
आप के प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों की छोटी सूची फरवरी के पहले सप्ताह जबकि बड़ी सूची अंतिम सप्ताह में आ जाएगी।
सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए जो आवेदन आए हैं, उनकी स्क्रीनिंग की जिम्मेदारी प्रदेश में पांच हिस्से में बंटी जोनल कमेटियों को सौंपी गई है।
जोनल कमेटी की कार्यवाही पर नजर रखने के लिए प्रदेश स्तर पर एक स्क्रीनिंग मॉनिटरिंग कमेटी बनाई गई है।
यह कमेटी नामों को दिल्ली में राजनीतिक मामलों की समिति को भेजेगी। प्रदेश कार्यालय के संचालन के लिए एक संचालन समिति बनाई गई है।
स्टेट कोआर्डिनेशन कमेटी में विवेक यादव, विशाल शर्मा, अरुणा सिंह, संजीव सिंह, महक सिंह तरार और मुरारी लाल जैन शामिल हैं।
प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी रमेश मोहन श्रीवास्तव के संयोजन में बनाई गई है। इसमें राजन प्रकाश, आदर्श शास्त्री, अरविंद वाजपेयी, आशुतोष सेंगर व नितिन त्यागी हैं।
प्रदेश कार्यालय के संचालन के लिए सुधीर भारद्वाज, वैभव माहेश्वरी, अनिकेत सक्सेना, उज्जवल मोदी और आकाश जैन को नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा लोकसभा क्षेत्रवार प्रभारियों की भी नियुक्ति कर दी गई है। ये चुनाव संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्होंने कहा कि जहां-जहां पार्टी के मानक पर प्रत्याशी मिलेंगे, पार्टी वहां प्रत्याशी उतारेगी।
विज्ञापन
मानक के अनुसार प्रत्याशी न मिलने पर वहां चुनाव नहीं लड़ा जाएगा। भ्रष्ट सांसदों व मंत्रियों के खिलाफ पार्टी जरूर लड़ेगी। मैनपुरी व कन्नौज जैसी सीटों पर भी उन्होंने चुनाव लड़ने की बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, प्रदेश में सपा और भाजपा जनता को 1980-90 के दशक की सांप्रदायिक परिस्थितियों में झोंकना चाहती हैं। हमें आम आदमी को आगाह करना होगा।
बिन्नी पर उठाया सवाल
‘आप’ के निष्कासित विधायक विनोद कुमार बिन्नी के धरने से जुड़े सवाल पर संजय सिंह ने कहा, जिस तरह भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा ने बिन्नी को भाजपा में आमंत्रित किया है।
उससे साफ है कि वह किसके इशारे पर यह सब कर रहे हैं।
दिल्ली सरकार ने अपने एक महीने के कार्यकाल में जितने काम किए उनकी तुलना साथ में चार राज्यों में बनी सरकारों के कामकाज से की जानी चाहिए। पार्टी तेजी से अपने वादे पूरी कर रही है।