फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AAP to organise Jhadoo campaign

बेईमानों को भगाने के लिए आप का झाड़ू चलाओ अभियान

Sun, 09 Feb 2014 12:24 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 09 Feb 2014 12:24 PM IST
विज्ञापन
AAP to organise Jhadoo campaign

आम आदमी पार्टी (आप) 15 फरवरी से प्रदेश में ‘झाड़ू चलाओ बेईमान भगाओ’ यात्रा शुरू करने जा रही है।

विज्ञापन


यह यात्रा 25 फरवरी तक सभी जिलों में चलाई जाएगी। आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने बताया कि सूबे में प्रत्याशियों की पहली सूची 15 फरवरी तक जारी कर दी जाएगी।

 
भ्रष्टाचार के आरोपी, अपराधी व वंशवाद की राजनीति करने वाले परिवारों के खिलाफ ‘आप’ अपने प्रत्याशी जरूर उतारेगी।
संजय सिंह शनिवार को यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि सपा ने यह ऐलान किया है कि वे राहुल व सोनिया गांधी के खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारेगी। हम वंशवाद की राजनीति का विरोध करते हैं।

नीतियों में भले ही यह दल एक दूसरे का विरोध करें, लेकिन वंशवाद की राजनीति कायम रहे इसलिए चुनावी गुणा-गणित में यह एक हो जाते हैं। पूरे देश की राजनीति चंद परिवारों के हाथों सिमट कर रह गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डॉक्टर, इंजीनियर, राजनेता, रिटायर नौकरशाह, युवा व गृहणियां सभी ने ‘आप’ से लोकसभा का टिकट पाने के लिए आवेदन किया है।

शुक्रवार को 1,111 प्रत्याशियों के इंटरव्यू हो गए। बचे लोगों के इंटरव्यू रविवार नौ फरवरी को होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed