राजनाथ को टक्कर देगा पूर्व प्रधानमंत्री का पोता!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ राजनाथ ने लखनऊ सीट पर कब्जा किया, तो केजरीवाल ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के पोते को उनके खिलाफ खड़ा कर दिया है। कुछ भी हो, मुकाबला दिलचस्प हो सकता है।
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते आदर्श शास्त्री का लखनऊ लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) से चुनाव लडऩा लगभग तय हो गया है।
हालांकि इस पर अंतिम मुहर मंगलवार 18 मार्च को होने वाली पार्टी की पॉलिटिकल एफेयर कमेटी की बैठक में लगेगी।
वहीं अब ‘आप’ को प्रदेश में 15 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने हैं। बाकी 65 सीटों पर चार चरणों में प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं।
केजरीवाल के चक्कर में फंसी थी सीट
आम आदमी पार्टी मोदी के कारण लखनऊ व वाराणसी सीट से अपने प्रत्याशी नहीं उतार पा रही थी।
दरअसल, पार्टी ने यह घोषणा की थी कि जहां से मोदी चुनाव लड़ेंगे वहीं से केजरीवाल भी लड़ेंगे। अब मोदी वाराणसी से चुनाव लडऩे जा रहे हैं।
ऐसे में केजरीवाल भी वहीं से चुनाव लड़ सकते हैं। यही वजह है कि अब लखनऊ सीट पर आदर्श शास्त्री का चुनाव लडऩा तय माना जा रहा है।
छोड़ी है एप्पल की बेशकीमती जॉब
अनिल शास्त्री के पुत्र आदर्श शास्त्री आईटी क्षेत्र के जाने-माने नाम हैं। अगर वे लखनऊ से चुनाव लड़ते हैं तो यहां का मुकाबला खासा दिलचस्प हो जाएगा।
लखनऊ में 18.43 लाख वोटर हैं। इनमें से 40 फीसदी युवा यानी 7.5 लाख युवा (18-35 वर्ष) वोटर हैं। यही युवा वोटर लखनऊ के चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।
इन सीटों पर घोषित होने हैं प्रत्याशी
लखनऊ, वाराणसी, इलाहाबाद, रामपुर, हरदोई, कन्नौज, अकबरपुर, मिश्रिख, रायबरेली, बहराइच, बस्ती, बांसगांव, घोसी, मिर्जापुर व फीरोजाबाद।
मोदी के खिलाफ केजरीवाल को चुनौती स्वीकार
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी के
प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को सीधी चुनौती देते हुए उत्तर
प्रदेश की वाराणसी सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
अरविंद केजरीवाल ने बेंगलूरू में एक रोड शो के दौरान कहा,
"बीजेपी के नरेन्द्र मोदी को हराना है। पार्टी के अंदर आज एक मीटिंग हुई।
पार्टी ने कहा कि मुझे मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहिए।" उन्होंने कहा,
"मैं जानता हूं कि ये बड़ी चुनौती है, मुझे ये चुनौती स्वीकार है।"
केजरीवाल
ने कहा कि पार्टी ने उन्हें बनारस से टिकट दिया है और उन्हें ये चुनौती
स्वीकार है, लेकिन इस बारे में वो 23 मार्च को बनारस में एक रैली कर जनता
की राय लेंगे और अगर जनता की राय भी यही होगी तो वो नरेन्द्र मोदी के खिलाफ
चुनाव लड़ेंगे।