फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   aap's adarsh shastri to contest against rajnath singh from lucknow

राजनाथ को टक्कर देगा पूर्व प्रधानमंत्री का पोता!

Mon, 17 Mar 2014 01:48 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 17 Mar 2014 01:48 AM IST
विज्ञापन
aap's adarsh shastri to contest against rajnath singh from lucknow

एक तरफ राजनाथ ने लखनऊ सीट पर कब्जा किया, तो केजरीवाल ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के पोते को उनके खिलाफ खड़ा कर दिया है। कुछ भी हो, मुकाबला दिलचस्प हो सकता है।

विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते आदर्श शास्त्री का लखनऊ लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) से चुनाव लडऩा लगभग तय हो गया है।

हालांकि इस पर अंतिम मुहर मंगलवार 18 मार्च को होने वाली पार्टी की पॉलिटिकल एफेयर कमेटी की बैठक में लगेगी।

वहीं अब ‘आप’ को प्रदेश में 15 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने हैं। बाकी 65 सीटों पर चार चरणों में प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं।

केजरीवाल के चक्कर में फंसी थी सीट

aap's adarsh shastri to contest against rajnath singh from lucknow

आम आदमी पार्टी मोदी के कारण लखनऊ व वाराणसी सीट से अपने प्रत्याशी नहीं उतार पा रही थी।

दरअसल, पार्टी ने यह घोषणा की थी कि जहां से मोदी चुनाव लड़ेंगे वहीं से केजरीवाल भी लड़ेंगे। अब मोदी वाराणसी से चुनाव लडऩे जा रहे हैं।

ऐसे में केजरीवाल भी वहीं से चुनाव लड़ सकते हैं। यही वजह है कि अब लखनऊ सीट पर आदर्श शास्त्री का चुनाव लडऩा तय माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छोड़ी है एप्पल की बेशकीमती जॉब

aap's adarsh shastri to contest against rajnath singh from lucknow
कुछ महीने पहले ही एप्पल कंपनी से एक करोड़ रुपये की नौकरी छोड़कर ‘आप’ में शामिल हुए आदर्श शास्त्री को पार्टी ने यूपी के मैनिफेस्टो की रिसर्च टीम की जिम्मेदारी दी थी।

अनिल शास्त्री के पुत्र आदर्श शास्त्री आईटी क्षेत्र के जाने-माने नाम हैं। अगर वे लखनऊ से चुनाव लड़ते हैं तो यहां का मुकाबला खासा दिलचस्प हो जाएगा।

लखनऊ में 18.43 लाख वोटर हैं। इनमें से 40 फीसदी युवा यानी 7.5 लाख युवा (18-35 वर्ष) वोटर हैं। यही युवा वोटर लखनऊ के चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।

इन सीटों पर घोषित होने हैं प्रत्याशी
लखनऊ, वाराणसी, इलाहाबाद, रामपुर, हरदोई, कन्नौज, अकबरपुर, मिश्रिख, रायबरेली, बहराइच, बस्ती, बांसगांव, घोसी, मिर्जापुर व फीरोजाबाद।
विज्ञापन

मोदी के खिलाफ केजरीवाल को चुनौती स्वीकार

aap's adarsh shastri to contest against rajnath singh from lucknow

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को सीधी चुनौती देते हुए उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

अरविंद केजरीवाल ने बेंगलूरू में एक रोड शो के दौरान कहा, "बीजेपी के नरेन्द्र मोदी को हराना है। पार्टी के अंदर आज एक मीटिंग हुई। पार्टी ने कहा कि मुझे मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहिए।" उन्होंने कहा, "मैं जानता हूं कि ये बड़ी चुनौती है, मुझे ये चुनौती स्वीकार है।"

केजरीवाल ने कहा कि पार्टी ने उन्हें बनारस से टिकट दिया है और उन्हें ये चुनौती स्वीकार है, लेकिन इस बारे में वो 23 मार्च को बनारस में एक रैली कर जनता की राय लेंगे और अगर जनता की राय भी यही होगी तो वो नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed